Prayer – Itni Shakti

इतनी शक्ति हमें  दे  ना दाता
मन का  विश्वास  कमजोर  हो  ना

हम  चलें  नेक  रस्ते  पे  हमसे
भूलकर  भी  कोई  भूल  हो  ना

इतनी शक्ति हमें  दे  ना दाता
मन का  विश्वास  कमजोर  हो  ना

दूर  अज्ञान  के  हो अंधेरे, तू हमे ज्ञान की रौशनी दे
हर बुराई से बचके रहे हम, जितनी भी दे भली जिन्दगी दे
बैर हो ना किसीका किसी से, भावना मॅन में बदले की हो ना…
हम चले……….

हम ना सोचें हमे क्या मिला है, हम ये सोचें किया क्या है अर्पण
फूल खुशियों के बनते सभी को सबका जीवन ही बन जाए मधुबन
अपनी करुणा को जब तू बहा दे करदे पावन हर एक मॅन का कोना
हम चले……….